Posts

गोल्ड से 5 गुनी रफ्तार में भाग रही चांदी,

Image
  गोल्ड से 5 गुनी रफ्तार में भाग रही चांदी, 5 दिन में 10243 रुपये उछली वैसे तो सोने-चांदी की कीमतों में तेजी कई महीनों से बरकरार है। वह भी तब, जब लोग जेवर खरीदने में रुचि कम ले रहे हैं। इसके बावजूद दोनों धातुओं की कीमत आसमान छू रही है। इस महीने यानी अगस्त में केवल पांच कारोबारी दिन में चांदी की रफ्तार सोने के मुकाबले 5 गुना बढ़ी है। 3 अगस्त से 7 अगस्त के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 2303 रुपये बढ़ा है तो वहीं चांदी का 10243 रुपये। तीन अगस्त को चांदी 64770 रुपये प्रति किलो की दर से बंद हुई थी और शुक्रवार 7 अगस्त को यह 75013 रुपये पर बंद हुई। वहीं सोना 3 अगस्त को 53976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह 56126 रुपये पर बंद हुआ।

टीम इंडिया किट स्पॉन्सर: प्यूमा दौड़ में, एडिडास भी कूदेगा

Image
 

रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर लगाया बड़ा आरोप

Image
  सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोज़ एक नया सुबूत या फिर एक नया खुलासा सामने आ जाता है। इस केस में कल सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट के सिलसिले में ED ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से घंटों पूछताछ की है। रिया और शौविक सुशांत की चार कंपनियों में हिस्सेदार थे। इसी बीच ED के पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की फैमली पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। खबरों की मानें तो लगभग 9 घंटे चली इस पूछताछ में रिया कई अहम सवालों के जवाब ‘मुझे कुछ याद नहीं’ कहकर टालती रहीं।  मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिया ने उन सभी आरोपों का सिरे से खारिज करते हुए खुद को बेगुनाह बताया है। अपने बयान में रिया ने सुशांत की फैमली पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्टर का परिवार इंश्योरेंस के पैसे हासिल करना चाहता है, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। रिया ने दावा किया है कि सुशांत का परिवार उन्हें फंसाकर सुशांत के बीमे के पैसों का दावा करना चाहता है। रिया ने यह भी आरोप लगाया है कि सुशांत का परिवार चाहता था, सुशांत रिया से ब्रेकअप कर लें, लेकिन सुशांत रिश्ते को निभाना चाहता थे, इसलिए उन्होने अपने परिवार से दूरी बनाए ...

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन 12 अगस्त को होगा रजिस्टर, अक्टूबर से लोगों को लगेगा टीका

Image
  मॉस्‍को : कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है. इस बीच एक रूस से एक अच्छी खबर आ रही है. रूस ने कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने का दावा कर लिया है. रूस ने कहा कि ह्यूमन ट्रायल 100 फीसदी सफल रहा है, अब 12 अगस्त को इस वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन होगा और अक्टूबर से यह वैक्सीन लोगों को दिया जाने लगेगा. वैक्सीन का पूरा खर्च रूस की सरकार उठायेगी. रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री म‍िखाइल मुराश्‍को ने कहा है कि रूस की वैक्‍सीन ट्रायल में सफल रही है और अब अक्‍टूबर महीने से देश में व्‍यापक पैमाने पर लोगों के टीकाकरण का काम शुरू होगा. उन्‍होंने कहा कि इस वैक्‍सीन की लागत और उसे आम लोगों के लगाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी. रूस के उप स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ओलेग ग्रिदनेव ने कहा कि रूस 12 अगस्‍त को दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्‍सीन को रजिस्‍टर करायेगा

दर्दनाक हादसा: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मालगाड़ी ने प्रवासी मजदूरों को कुचला, 14 की मौत, 5 घायल

Image
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रेलवे ट्रैक पर सो रहे एक दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूरों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई। इस हादसे में करीब 14 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। इन्हें औरंगाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। औरंगाबाद के कर्माड स्टेशन के पास औरंगाबाद-जालना रेलवे ट्रैक पर यह हादसा सुबह 6.30 बजे हुआ। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। #UPDATE 14 people have died in the accident and 5 injured. The injured have been shifted to Aurangabad civil hospital: Chief Public Relations Officer (CPRO) of South Central Railway (SCR) #Maharashtra More details awaited. https://t.co/VwXjLmWPM4 — ANI (@ANI) May 8, 2020 साउथ सेंट्रल रेलवे के चीफ पीआरओ ने बताया आरपीएफ और स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है। An accident happened near Karmad, Aurangabad when an empty rake of goods wagon ran over some people. R...

होम क्वारेंटाइन रहने की बजाय खुले आम घूम रहे हैं बाहरी राज्यों से आए लोग

Image
सरकार भले ही कोरोना को रोकने के लिए प्रयास कर रही हो, लेकिन बाहर से आए लोग बजाए खुले आम घूम कर सरकार की इस मुहिम को विफल करवा रहे हैं। बाहर से आए लोग कई लोग पूरी तरह से होम क्वारेंटाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतें शिमला शहर के साथ लगती कुछ पंचायतों में आ रही है। इन लोगों की कोई पूछताछ करने वाला नहीं है। ऐसे में पंचायतों में संक्रमण का खतरा पैदा हो गया है। बाहरी राज्यों से आए लोगों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है। शिमला जिला में बाहर से आए करीब 2039 लोगों को घरों में क्वारेंटाइन रहने को कहा गया है। वहीं शहर की आसपास की पंचायतों में करीब 300 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। नियमानुसार बाहर से आए लोगों को कम से कम 14 दिन तक क्वारेंटाइन में रहना जरूरी है ताकि कोरोना होने की स्थिति में यह संक्रमण औरों में न फैले। लेकिन इनमें से कई लोग क्वारेंटाइन का पालन ही नहीं कर रहे। शहर के साथ लगती पंचायतों में कई लोग खुलेआम बाहर घूम रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्वारेंटाइन में रखे कुछ लोग घरों से निकल रहे हैं। हालांकि पंचायतों में प्रधानों, आशा वर्कर को इन पर निगरानी की जि...

जरूरत वाले मरीज ही रहेंगे आईजीएमसी बाकी को किया जाएगा मशोबरा शिफ्ट

Image
आईजीएमसी में सरकाघाट के युवक की मौत के बाद उसकी मां भी कोरोना पॉजीटिव आई है। बुधवार देर रात महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसके बाद आईजीएमसी में हड़कंप मच गया। आम मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए महिला को वीरवार देर शाम मशोबरा में बनाए गए कोरोना हेल्थ केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया। अब सभी कोरोना पॉजीटिव मरीज जिनमें कोरना के लक्षण नहीं होंगे उनको अब आईजीएमसी की बजाय मशोबरा में ही रखा जाएंगे। मशोबरा में इन मरीजों को दो सेंटरों में रखा जाएगा। यहां पर कोविड हेल्थ केयर सेंटर तैयार कर लिए गए हैं। आईजीएमसी में केवल उन्हीं कोरोना मरीजों को रखा जाएगा जिन्हें वेंटीलेटर की जरूरत होगी। अन्य सभी मरीजों को मशोबरा में शिफ्ट किया जाएगा। आईजीएमसी में इससे जहां एक ओर संक्रमण फैलने का खतरा न के बराबर रहेगा, वहीं शहर से बाहर मरीजों को रखने से भी लोगों में दहशत भी नहीं रहेगी। वीरवार को आईजीएमसी के डॉक्टरों ने मशोबरा के सेंटर का निरीक्षण किया और वहां पर व्यवस्थाओं को जांचा। इसके बाद देर शाम महिला को इस सेंटर में शिफ्ट में किया गया। आईजीएमसी में अब केवल कोरोना के गंभीर मरीज को ही रखा जाएगा। ऐसे मरीज जिन्हें वें...

आग से झुलसी महिला का पति गिरफ्तार, पति से तंग आकर खुद को लगाई थी आग

Image
हॉलीलॉज के पास बुधवार रात लगी आग के मामले में पुलिस ने एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। झारखंड के मजदूर ललित कुमार की पत्नी किरण ने देर शाम को मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई थी। आग से न केवल इस दंपति का ढारा बल्कि अन्य ढारे भी राख हो गए। महिला को झुलसी हालत में आईजीएमसी लाया गया था, जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। हॉलीलॉज के पास आग लगने की यह घटना बुधवार देरशाम को हुई। इसमें झारखंड की एक महिला किरण उराव बुरी तरह से झुलस गई, जबकि उसका पति ललित कुमार भी हल्का झुलस गया। दोनों को आईजीएमसी ले जाया गया। दोनों हॉलीलॉज के पास अन्य मजदूरों के साथ काम करते थे। बताया जा रहा है कि शाम के समय दोनों की आपस में लड़ाई हुई। इसके बाद महिला ने अपने ऊपर केरोसिन छिड़क लिया। आग की लपटों में महिला घिर गई और इसकी चपेट में ललित भी आ गया। दोनों को इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला ले गए। ललित की पत्नी किरण उराव के आईजीएमसी में डॉक्टर की मौजदूगी में बयान लिए गए। महिला ने अपने बयान में कहा कि उसका पति ललित उसके साथ हमेशा ही शराब के नशे में मारपीट करता था। इससे तंग आकर शाम को मिट्टी का...

युवक के दाह संस्कार में कोताही बरतने वालों पर हो कार्रवाई : माकपा

Image
शिमला| माकपा ने प्रदेश में कोविड19 के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि पर गंभीर चिंता व्यक्त की है तथा इससे एक युवक की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करती है। माकपा नेता संजय चौहान ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार न तो कोविड19 से प्रभावित लोगों को उचित इलाज के लिए तैयार है और न ही संभावित लोगो के उचित मात्रा में समय रहते टेस्ट कर पा रहीं हैं। इससे सरकार की कोविड19 को लेकर की गई तैयारियों पर भी प्रश्नचिन्ह लगता है। माकपा ने सरकार से मांग की है कि युवक की मृत्यु के पश्चात उसके दाहसंस्कार में की गई कोताही की जांच कर इसके लिए जो भी उत्तरदायी है उनके विरुद्ध कार्यवाही कर भविष्य में इसमे सुधार किया जाए तथा इसके लिये निर्धारित डब्ल्यू एच ओ के दिशानिर्देशों का पालन किया जाए। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WeOy8b https://ift.tt/3cfLYnM

रिज टैंक के पास पाइव का वॉल्व खराब, देर से मिली शहर में पानी की सप्लाई

Image
वीरवार को शिमला में आधे शहर को पानी की सप्लाई नहीं मिली। बुधवार रात को ही रिज के पास स्टोरेज टैंक के पास पाइप का वॉल्व खराब हो गया था। वीरवार को कर्मचारियों ने इसे ठीक किया। उसके बाद ही शहर में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से जारी की गई। चौड़ा मैदान एरिया, टुटू और बालूगंज क्षेत्र में पानी की सप्लाई बुधवार को नहीं दी जा सकी थी। वही कैथू और अनाडेल एरिया में भी सप्लाई पूरी तरह से ठप रही। नगर निगम के एजीएम विजय गुप्ता ने बताया कि वीरवार दोपहर तक वॉल्व ठीक कर दिया गया है। सप्लाई शुरू कर दी गई है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Pive valve near ridge tank deteriorated, late water supply to city from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SL7YPP https://ift.tt/2L6rguO

एचआरटीसी बसें दूसरे राज्यों में लोगों को नहीं जाएंगी लेने

Image
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामले आने के बाद अब एचआरटीसी की बसें बाहरी राज्यों में लोगों को लेने नहीं जाएंगी। सरकार ने पड़ोसी राज्यों से परिवहन निगम की बसों में लोगों को लाने पर रोक लगा दी है। प्रदेश में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक बाहरी राज्यों में फंसे लोगों को हिमाचल लाने के लिए के लिए बसें नहीं जाएंगी। परिवहन निगम ने कोटा और चंडीगढ़ से लोगों को हिमाचल लाने के लिए कई बसंे भेजी हैं। इनमें हजारों की संख्या में लोगों को घर पहुंचाया गया। अब कोरोना फिर से हिमाचल में पांव पसारने लग गया है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जब तक प्रदेश में कोरोना को लेकर स्थिति ठीक न हो जाती तब तक पड़ोसी राज्यों फंसे लोगों को लाने के लिए परिवहन निगम की बसें नहीं भेजी जा सकती है। निगम की बसों में शिमला से मनाली में भेजे 120 छात्र शिमला| पांगी के 120 छात्र छात्राओं को छह एचआरटीसी बसों में शिमला से मनाली रवाना किया गया। पांगी के यह छात्र-छात्राएं लॉकडाउन के बीच शिमला में फंसे हुए थे। ऐसे में सरकार ने अब इन्हें इनके घर पहुंचाया है। निगम की बसें मनाली तक छात्रों को छोड़ेंगी। इसके आगे स्थानीय प्...

बिना मास्क बाहर न आए कोईः एसपी

Image
कोरोना से बचाव के लिए लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी है। ऐसा करने से न तो खुद संक्रमित हो सकते हैं और न ही औरों को आपसे संक्रमण हो सकता है। यही वजह है कि सरकार ने भी अपने आदेशों में सभी के लिए मास्क पहनना जरूरी बनाया है। लेकिन देखने में आया है कि कुछ लोग मास्क डाले बिना ही बाजारों में निकल रहे हैं और कई लोग मास्क केवल औपचारिकता के लिए पहन रहे हैं। इसको देखते हुए एसपी आफिस से सभी पुलिस कर्मियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस को हर हाल में यह सुनिश्चित करना होगा कि लोग बाजारों में मास्क पहने ही निकलंे। लोगों की लापरवाही को देखते हुए एसपी शिमला ओमापति जमवाल की ओर से जिला के सभी थाना, चौकी और ट्रैफिक प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में यह सुनिश्चित करें कि सभी लोग मास्क डालें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WciSA3 https://ift.tt/3cfLYnM

करसोग में चल रहा है अफीम का अवैध कारोबार, पुलिस ने नष्ट किए 2407 पौधे, दस पर केस दर्ज

Image
उपमंडल में अफीम की खेती का काला कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस गया है। करसोग में पुलिस दल सहित एसआईयू मंडी की संयुक्त टीम ने तेबन पंचायत के रशोग गांव में दबिश दी। इस दौरान यहां खेतों में उगाई गए अफीम के 2407 पौधों को नष्ट किया। दस अारोपियों के खिलाफ सेक्शन 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू हो गई है। पुलिस ने अफीम के 60 पौधों को जांच के लिए एसएफएल लेब जुन्गा भी भेजा है। लोगों ने गुप्त सूचना देकर पुलिस को बुलाया था। टीम ने कार्रवाई के लिए संबंधित पंचायत के उपप्रधान कौल राम, वार्ड सदस्य सहित ग्रामीणों को भी टीम में शामिल किया। इसके बाद खेत में उगाई गए अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अफीम की फसल तैयारी पर थी पौधों में फूल खिलने के साथ डोडे भी निकल चुके थे। पुलिस ने 5 एफआईआर दर्ज कर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि पुलिस टीम ने तेबन पंचायत के रशोग गांव में छापेमारी की। इस दौरान 2407 अफीम के पौधे मौके पर पाए गए। इस जुर्म में 10 लोगों के खिलाफ 5 एफआईआर सेक्शन 18 एनडीपीएस एक्ट अधीन दर्ज ...

एचआरटीसी पेंशनर्स को मिला मार्च का बकाया, अप्रैल का बाकी है अभी, कोरोना वायरस फंड में दान करेंगे एक दिन की पेंशन

Image
प्रदेश भर के करीब 5500 पेंशनरों को मार्च की पेंशन तो रिलीज कर दी गई है, लेकिन अप्रैल की पेंशन अभी तक नहीं दी गई है। ऐसे में अब पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी पेंशनरों ने निर्णय लिया है कि वह एक दिन की पेंशन कोरोना वायरस के फंड में दान करेंगे। वहीं एचआरटीसी पेंशनरों का अभी तक डीए 2015 के बाद जारी नहीं किया गया है। एचआरटीसी पेंशनर्स संगठन के प्रधान राजेंद्र पॉल का कहना है कि अब घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। कई बार अधिकारियों से लेकर सरकार तक मांग को उठाते रहे, पर उन्हें आश्वासन ही मिलते रहे। हैरानी की बात तो यह है जो कर्मचारी निगम से 2015 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह भी पेंशन के लिए तरस रहे हैं। उनको कार्यालयों के चक्कर लगाने के सिवाय कुछ नहीं मिल पा रहा। इसलिए समय पर जारी नहीं हो रही पेंशन एचआरटीसी अभी करीब 900 करोड़ के घाटे में हैं। इसके महीने का खर्च चलाना निगम प्रबंधन के लिए मुश्किल हो रहा है। निगम की बसों से होने वाली आय का एक भाग जहां बसाें की मरम्मत पर चला जाता है, वहीं वर्तमान में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की सेलरी भी देनी होती है। एेसे में ...

बिना नंबर प्लेट के गुजरात से पहुंच गए बिलासपुर, गाड़ी का कटा चालान

Image
कुल्लू जिला से कैंसर की दवाई लाने का हवाला देकर गुजरात के 8 युवक 2 महंगी गाड़ियों में सवार होकर बिलासपुर पहुंच गए। उनमें से एक गाड़ी पर नंबर प्लेट ही नहीं थी, जबकि दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट में मोटर व्हीकल एक्ट के मानकों की अवहेलना की गई थी। इसके बावजूद उक्त युवक कई राज्यों और नाकों को लांघते हुए बिलासपुर पहुंच गए। हालांकि उनके पास कफ्र्यू पास था। बहरहाल, करीब एक घंटे तक वेरिफिकेशन करने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का चालान काटा। उसके बाद उक्त युवक कुल्लू रवाना हो गए। लाॅकडाउन के नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर के बस अड्डा चैक पर लगाए गए नाके पर वीरवार को दोपहर के समय 2 गाड़ियोंको रोका गया। इन गाड़ियों में गुजरात के 8 युवक सवार थे। एक गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट में मोटर व्हीकल नियमों का उल्लंघन किया गया था। इसके बावजूद उक्त युवक कई राज्यों की सीमाएं और नाके क्राॅस करके यहां तक पहुंच गए। उनकी गाड़ियों में कपड़ों व अन्य सामान के कई बैग थे, जिससे यह लग रहा था कि वे कुल्लू-मनाली के सैर-सपाटे पर जा रहे हैं। हालांकि पूछताछ में उन्होंने कहा कि वे कै...

शौचालय में गंदगी पर आपत्ति जताने पर एक भाई ने किया दूसरे पर हमला

Image
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओयल गांव में शौचालय में गंदगी पर आपत्ति जताने पर एक भाई ने दूसरे पर ईंट से हमला कर दिया। ओयल निवासी नंदलाल द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार बीती रात वह शौच करने गया। शौचालय में गंदगी देखकर उसने कहा कि शौच जाने के बाद इसकी सफाई कर दिया करो। इसी बात को लेकर उसके भाई राजकुमार ने उस पर ईंट से हमला कर दिया। उसकी पत्नी माया ने उसे बचाने का प्रयास किया तो भाई ने उस पर भी ईंट से वार कर दिया। इससे वह और उसकी पत्नी घायल हो गए। तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WecLv7 https://ift.tt/3cfLYnM

प्रशासन ने मंडी नगर परिषद में होम क्वारंटाइन परिवारों की मदद को जारी किए हैल्पलाईन नंबर

Image
एसडीएम निवेदिता नेगी ने कहा कि मंडी सदर उपमंडल में होम क्वारंटाइन में रह रहे सभी परिवारों की मदद के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया गया है। होम डिलीवरी सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग संबंधित पटवारी, ग्राम पंचायत प्रधान व सचिव से संपर्क कर सकते हैं। वहीं नगर परिषद क्षेत्र मंडी में संबंधित पार्षद से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा हर वार्ड में दो-दो व्यक्तिों के मोबाइल नंबर भी लोगों की मदद के दृष्टिगत साझा किए गए हैं। अपने वार्ड में इनसे करें संपर्क निवेदिता नेगी ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति संबंधित वार्ड के लिए नियुक्त सहयोगियों को किसी जरूरत के लिए कॉल कर सकते हैं। वार्ड-1 में कीर्ति वैद्य से मोबाइल नंबर 70183-39020, 94182.61892 और नेत्र लाल शर्मा से 70188-71422 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं वार्ड-2 में हेमंत कपूर से 70186-59980 व गिरीश कपूर से 94181-18725, वार्ड-3 में अजय कुमार से 82195-04900 और हेमनेश वैद्य से 70186-76018 से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा लोग वार्ड 4 में अजय वैद्य से मोबाइल नंबर 70181-64296 और मनीष वै...

गंग्युल वेली में बीएसएनएल नेटवर्क खराब, स्टूडेंट्स कैसे करे ऑनलाइन पढ़ाई

Image
पूह उपमंडल के गंग्युल घाटी में पिछले क‌ई दिनों से संचार सेवा बाधित होने से क्षेत्र की सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खास कर कोविड-19 के कारण विद्यार्थियों का पढ़ाई ऑनलाइन चल रही है। लेकिन इंटरनेट सुविधा नही होने से ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो रही है। इस वेली के तीन पंचायतों के तहत 6 गांव आते है। वेली में बीएसएनएल व जिओ टावर लगे है लेकिन दोनों टॉवर ओएफसी से नहीं जुड़ा है। सेटलाइट द्वारा चल रहे है। जिस कारण दोनों संचार कंपनियां बेहतर इंटरनेट सुविधा नहीं दे रही ओर न ही आपस मे ठीक से वार्तालाप हो रही। पूर्व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष ओम प्रकाश नेगी ने कहा कि वेली में बीएसएनएल का नेटवर्क पूरी तरह चरमरा गया है। दूसरी ओर जिओ नेटवर्क जो 4जी नेटवर्क देने का दावा करती है तथा लोग हर माह हजारों रुपए खर्च करके रिचार्ज करते हैं। एक छोटा सा मैसेज खोलने में भी घंटों लग जाते हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से अधिकांश बच्चे जो बाहर विद्यारत हैं, अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी है, जिससे घाटी के बच्चे पूर्णतया वंचित हैं। नेगी ने दोनों संचार के आला अध...

बाबा की नगरी दियोटसिद्ध में छाया सन्नाटा, पुजारी 6 घंटे कर रहे शिव पुराण कथा

Image
उतरी भारत के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आजकल सन्नाटा छाया हुआ है। इन दिनों बाबा की गुुफा में 24 घंटे श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलती थीं, साथ ही मई माह में चैत्र माह से भी ज्यादा भीड़ श्रद्धालुओं की मंदिर परिसर में हर वक्त दिखाई देती थी, परंतु कोविड-19 ने सब कु बदल दिया। बाबा की गुफा तक चारों ओर बाबा जी के जयकारों से श्रद्धालु अपनी ही धुन में मस्त दिखाई देते थे, परंतु विधाता की विडंबना देखे, आजकल बाबा के भक्त दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। जबकि मंदिर में कार्यरत पुजारी लोग 6 घंटे शिव-पुराण की कथा कर रहे हैं ताकि कोविड-19 जैसी महामारी शीघ्र खत्म हो सके तथा पुन: एक बार बाबा बालक नाथ की गुफा में बाबा जी के भक्तों की चहल कदमी देखने को मिल सके। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L7b7Fm https://ift.tt/3cfLYnM

सोशल मीडिया पर बदनाम करने को लेकर युवक के खिलाफ एफआईआर

Image
कोरोना संकट के दौरान एसडीएम कार्यालय में जरूरी पास बनाकर सेवाएं दे रहे दो कर्मियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनाप शनाप लिखकर काम में बाधा डालने और उनकी छवि खराब करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। एसडीएम आनी की शिकायत पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 186 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी पुष्टि डीएसपी आनी अनिल कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि एसडीएम आनी चेत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई की फेसबुक पर प्रिंस विमल के नाम से एक व्यक्ति ने कोविड-19 के लिए ऑनलाइन पास बनाने वाले दो कर्मचारियों के खिलाफ बिना किसी जायज कारण के ही उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और अनाप शनाप टिप्पणी कर उन्हें मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है। इस आरोपी ने एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी किए गए नंबरों पर एमरजेंसी पास बनवाने की रिकवेस्ट डाली और जब उस रिकवेस्ट पर वापिस रिप्लाई नहीं आया तो इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ही कार्यवाही कर डाली। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से जारी किए गए कर्मचारियों के नंबरों पर एपलीकेशन मिलने के बाद एसडीएम खुद तय करते हैं कि पास कितना जायज है और किसे मिलना चाहिए। ...