मुलायम सिंह का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें यहां के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डा़ॅ राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को तकरीबन पांच दिनों से कब्ज की समस्या थी। उन्हें बुधवार को मेदांता में अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंडोस्कोपी के जरिए उनका उपचार किया गया, जिसके बाद अब उनकी स्थिति सामान्य है। इस समय वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

उनका हाल जानने उनके छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पूर्व सांसद डिंपल यादव भी अस्पताल पहुंचे।

मुलायम सिंह यादव अधिक उम्र में होने वाली बीमारियों से पीड़ित हैं। पेट संबंधी बीमारी के कारण उन्हें कुछ दिनों पहले भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mulayam Singh's health deteriorated, hospitalized
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2ytB6Eq
https://ift.tt/2YJThjM

Comments