कोरोना से बचने के लिए बरतें एहतियात

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सहजल ने कुनिहार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत के प्रधानों, वार्ड मेंबरों, बीडीसी मेंबर और जिला परिषद को कोरोना जैसी वैश्विक बीमारी के लिए एहतियात बरतने को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में कहा कि बहुत बड़े पैमाने में मास्क की आवश्यकता अभी पड़ने वाली है। इसके लिए उन्होंने बैठक में सभी लोगों से आग्रह किया कि साधारण सूती कपड़े से हर घर में मास्क तैयार हों तो भविष्य में मास्क की कमी नहीं रहेगी। सूती कपड़े के मास्क को धो कर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। डॉ. राजीव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण के मरीजों व बाहर से आय लोगों की पहचान करके संबाेधित विभाग को सूचित करने के कार्यों को भी सराहा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yEYmiB
https://ift.tt/3cfLYnM

Comments