दिल्ली : पति की हत्या में पत्नी, प्रेमी सहित गिरफ्तार
नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। अशोक विहार इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग पता चला है। गिरफ्तार आरोपियों में मरने वाले की पत्नी और प्रेमी है।
घटना जेलरवाला बाग इलाके में 1-2 मई की रात हुई थी। महिला और उसके प्रेमी ने हत्या को घर के अंदर ही अंजाम दिया। शव को घर में ही छिपा दिया। पुलिस को महिला ने बताया था कि उसके पति की मौत स्वभाविक है। पुलिस को शक था इसलिए उसने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।
पोस्टमॉर्टम के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि हत्या की वारदात को अंजाम गला दबाकर दिया गया था। मामला खुलने पर पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाला शख्स परचून की दुकान करता था। वो मूलत: ओडिशा का रहने वाला था।
-- आईएएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3cedVwo
https://ift.tt/3beyLKy
.
Comments
Post a Comment