Posts

Showing posts from August, 2020

गोल्ड से 5 गुनी रफ्तार में भाग रही चांदी,

Image
  गोल्ड से 5 गुनी रफ्तार में भाग रही चांदी, 5 दिन में 10243 रुपये उछली वैसे तो सोने-चांदी की कीमतों में तेजी कई महीनों से बरकरार है। वह भी तब, जब लोग जेवर खरीदने में रुचि कम ले रहे हैं। इसके बावजूद दोनों धातुओं की कीमत आसमान छू रही है। इस महीने यानी अगस्त में केवल पांच कारोबारी दिन में चांदी की रफ्तार सोने के मुकाबले 5 गुना बढ़ी है। 3 अगस्त से 7 अगस्त के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 2303 रुपये बढ़ा है तो वहीं चांदी का 10243 रुपये। तीन अगस्त को चांदी 64770 रुपये प्रति किलो की दर से बंद हुई थी और शुक्रवार 7 अगस्त को यह 75013 रुपये पर बंद हुई। वहीं सोना 3 अगस्त को 53976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह 56126 रुपये पर बंद हुआ।

टीम इंडिया किट स्पॉन्सर: प्यूमा दौड़ में, एडिडास भी कूदेगा

Image
 

रिया चक्रवर्ती ने ईडी के सामने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार पर लगाया बड़ा आरोप

Image
  सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रोज़ एक नया सुबूत या फिर एक नया खुलासा सामने आ जाता है। इस केस में कल सुशांत सिंह राजपूत के बैंक अकाउंट के सिलसिले में ED ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से घंटों पूछताछ की है। रिया और शौविक सुशांत की चार कंपनियों में हिस्सेदार थे। इसी बीच ED के पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की फैमली पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। खबरों की मानें तो लगभग 9 घंटे चली इस पूछताछ में रिया कई अहम सवालों के जवाब ‘मुझे कुछ याद नहीं’ कहकर टालती रहीं।  मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिया ने उन सभी आरोपों का सिरे से खारिज करते हुए खुद को बेगुनाह बताया है। अपने बयान में रिया ने सुशांत की फैमली पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्टर का परिवार इंश्योरेंस के पैसे हासिल करना चाहता है, इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। रिया ने दावा किया है कि सुशांत का परिवार उन्हें फंसाकर सुशांत के बीमे के पैसों का दावा करना चाहता है। रिया ने यह भी आरोप लगाया है कि सुशांत का परिवार चाहता था, सुशांत रिया से ब्रेकअप कर लें, लेकिन सुशांत रिश्ते को निभाना चाहता थे, इसलिए उन्होने अपने परिवार से दूरी बनाए ...

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन 12 अगस्त को होगा रजिस्टर, अक्टूबर से लोगों को लगेगा टीका

Image
  मॉस्‍को : कोरोनावायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा है. इस बीच एक रूस से एक अच्छी खबर आ रही है. रूस ने कोरोनावायरस की वैक्सीन बनाने का दावा कर लिया है. रूस ने कहा कि ह्यूमन ट्रायल 100 फीसदी सफल रहा है, अब 12 अगस्त को इस वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन होगा और अक्टूबर से यह वैक्सीन लोगों को दिया जाने लगेगा. वैक्सीन का पूरा खर्च रूस की सरकार उठायेगी. रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री म‍िखाइल मुराश्‍को ने कहा है कि रूस की वैक्‍सीन ट्रायल में सफल रही है और अब अक्‍टूबर महीने से देश में व्‍यापक पैमाने पर लोगों के टीकाकरण का काम शुरू होगा. उन्‍होंने कहा कि इस वैक्‍सीन की लागत और उसे आम लोगों के लगाने का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी. रूस के उप स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ओलेग ग्रिदनेव ने कहा कि रूस 12 अगस्‍त को दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्‍सीन को रजिस्‍टर करायेगा